March 3, 2026
Kondagaon में 3 महीने पहले हुई थी शादी,अब संदिग्ध हालातों में मिली नवविवाहिता की लाश, इलाके में सनसनी

Kondagaon में 3 महीने पहले हुई थी शादी,अब संदिग्ध हालातों में मिली नवविवाहिता की लाश, इलाके में सनसनी

Sep 20, 2025

कोंडागांव

जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। मामला माकड़ी विकासखंड के मीरमिंडा गांव का है, जहाँ शादी के महज़ तीन महीने बाद ही रुचिता नाम की महिला की लाश मिलने से मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। रुचिता की बहन रेणुका नायक सहित अन्य परिजनों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मृतका के पति का किसी अन्य युवती से संबंध था, जिसके चलते दंपति के बीच लगातार विवाद होता रहता था।

 

परिजनों ने किया बवाल

शुक्रवार सुबह जब जिला अस्पताल में रुचिता का शव लाया गया तो मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही रुचिता मानसिक तनाव में रहती थी और कई बार उसने विवाद की बातें अपनी बहन से साझा की थीं।

पुलिस जांच में जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

न्याय की मांग

मृतका के परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक दोषियों को कड़ी सज़ा नहीं मिलती, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे।
यह घटना न केवल एक परिवार बल्कि पूरे इलाके में सनसनी का कारण बनी हुई है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix