March 2, 2026
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रजवाड़े ने बालिका गृह, नारी निकेतन और सखी सेंटर का किया आकस्मिक निरीक्षण

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रजवाड़े ने बालिका गृह, नारी निकेतन और सखी सेंटर का किया आकस्मिक निरीक्षण

Jan 4, 2024

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने राजधानी स्थित शासकीय बालिका गृह, नारी निकेतन और सखी सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं को हर जगह सुरक्षा का अहसास होना चाहिए, इसके लिए उचित वातावरण और आवश्यक व्यवस्था होनी चाहिए।

श्रीमती रजवाड़े ने बालिकागृह की बच्चियों से बात कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई और अन्य विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बालिकाओं द्वारा तैयार किए गए सजावटी सामानों को देखा और उनका हौसला बढ़ाया। श्रीमती रजवाड़े ने नारी निकेतन और सखी सेंटर पहुंचकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और महिलाओं की हर संभव मदद के लिए कहा।


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix