March 3, 2026
Raipur में पुलिस का ‘निश्चय अभियान’: 106 अपराधी गिरफ्तार

Raipur में पुलिस का ‘निश्चय अभियान’: 106 अपराधी गिरफ्तार

Sep 20, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को तड़के सुबह ‘निश्चय अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान में पुलिस ने नशे के कारोबारियों, अवैध शराब विक्रेताओं, फरार वारंटियों और शांति भंग करने वालों को निशाना बनाया। कुल 106 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, साथ ही भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, शराब और हथियार भी जब्त किए गए।

25 से अधिक टीमों ने दी एक साथ दबिश
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान सुबह 4 बजे शुरू हुआ। जिले के विभिन्न हिस्सों में पुलिस की 25 से अधिक टीमों ने एक साथ छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध ठिकानों, अवैध कारोबार के अड्डों और अपराधियों के संभावित स्थानों पर तलाशी ली गई।

नशे और अवैध शराब पर कड़ा प्रहार
‘निश्चय अभियान’ के तहत पुलिस ने नशे के कारोबारियों और अवैध शराब विक्रेताओं पर विशेष ध्यान दिया। अभियान में बड़ी मात्रा में अफीम, गांजा, अवैध शराब और हथियार बरामद किए गए। पुलिस ने न केवल अपराधियों को गिरफ्तार किया, बल्कि उनके अवैध कारोबार को ध्वस्त करने के लिए पुख्ता कदम उठाए।

फरार वारंटियों पर भी शिकंजा
इस अभियान में फरार वारंटियों को भी पकड़ा गया। पुलिस ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों को हिरासत में लिया। साथ ही, शांति व्यवस्था को भंग करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix