
Bastar में बिजली खपत में Record बढ़ोतरी, नए उपकेन्द्रों की स्थापना का इंतजाम
बस्तर जिले में बिजली की खपत में पिछले पांच वर्षों में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान में धरमपुरा और शहर जोन में लगभग 39 हजार उपभोक्ता हर महीने 40 से 45 लाख यूनिट बिजली की खपत कर रहे हैं, जबकि पांच साल पहले यह खपत मात्र 30 लाख यूनिट प्रतिमाह थी। यानी इस अवधि में 10 लाख यूनिट से अधिक की वृद्धि हुई है।

जैसे-जैसे शहर और ग्रामीण क्षेत्र का विस्तार हुआ है, वैसे-वैसे बिजली खपत भी लगातार बढ़ रही है। अभी शहर जोन में लगभग 24 हजार उपभोक्ताओं को और धरमपुरा जोन में करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है।
बस्तर जिले के पॉवर हाऊस, धरमपुरा, अवंतिका कॉलोनी और सनसिटी स्थित चार सब स्टेशनों से बिजली की आपूर्ति की जाती है। बढ़ते बिजली लोड को ध्यान में रखते हुए विद्युत कम्पनी ने महारानी अस्पताल परिसर में पांचवा सब स्टेशन स्थापित करने की मंजूरी दी है, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विद्युत कम्पनी अधिकारी हिलोन ध्रुव के अनुसार जगदलपुर, कलचा, नगरनार और कोड़ेनार में 132/33 केवी के उपकेन्द्र स्थापित किए जाएंगे, जो जिले की बिजली आपूर्ति क्षमता को और बढ़ाएंगे। इससे पूर्व जहां खपत के बढ़ने पर कभी बाधाएं आती थीं, अब अतिरिक्त उत्पादन और बेहतर आपूर्ति से बिना रुकावट बिजली मिलेगी।

ग्रामीण इलाकों में भी बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 1 लाख से बढ़कर काफी ज्यादा हो गई है। पुराने ट्रांसफॉर्मर और बढ़ते लोड की वजह से आने वाली वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्याओं को रोकने के लिए उच्च दाब वाले ट्रांसफॉर्मर लगाए जा रहे हैं।
यह सब योजनाएं बस्तर जिले के प्रत्येक उपभोक्ता को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली प्रदान करने की दिशा में हैं, ताकि जिले का सामाजिक-आर्थिक विकास तेज़ हो सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



