
Madhya Pradesh कटनी जिले का नाम होगा ‘कनकपुरी’ यानी सोने का शहर
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी जिले का नाम बदलकर ‘कनकपुरी’ करने का ऐलान किया है। यह घोषणा उन्होंने जिले के बड़वारा में सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण समारोह के दौरान की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में कटनी में माइनिंग कॉन्क्लेव हुआ, जिसमें 56 हजार करोड़ रुपए का निवेश आया है। यह निवेश जिले के उद्योगों को गति देगा और हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा।
कटनी जिले में कोयला, लाइमस्टोन और अन्य महत्वपूर्ण खनिज भंडार पाए जाते हैं, साथ ही यहां सोने के मिलने की भी संभावना है, इसलिए इसे ‘कनकपुरी’ यानी ‘सोने का शहर’ के नाम से जाना जाएगा।
डॉ. मोहन यादव ने कटनी को 234 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी और 127 करोड़ रुपए लागत की परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। उन्होंने सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जलाशयों की मरम्मत की भी घोषणा की, जिससे क्षेत्र के किसानों का जीवन बेहतर होगा।

यह नाम परिवर्तन जिले के विकास और निवेश को बढ़ावा देने का एक प्रयास माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘चलो जीते हैं’ का सिनेमाघरों में देखना भी संबोधित किया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



