March 3, 2026
Chhattisgarh में भारी बारिश का कहर, Bastar में 200 करोड़ रुपए की फसलें बर्बाद, सड़कें और पुल-पुलिया भी ध्वस्त

Chhattisgarh में भारी बारिश का कहर, Bastar में 200 करोड़ रुपए की फसलें बर्बाद, सड़कें और पुल-पुलिया भी ध्वस्त

Sep 17, 2025

छत्तीसगढ़ में इस बार लंबे समय के बाद लगातार भारी से अतिभारी बारिश ने प्रदेश के कई हिस्सों को प्रभावित किया है। खासकर बस्तर संभाग में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे फसलों का व्यापक नुकसान, मकानों की क्षति, सड़क पुलों का टूटना और मवेशियों की मौत जैसी गंभीर स्थितियां सामने आई हैं।

 

फसलों और मकानों का बड़ा नुकसान
राजस्व विभाग के आकलन के अनुसार बस्तर के करीब 3000 हेक्टेयर क्षेत्रों में फसलें बर्बाद हुई हैं जिनकी आर्थिक कीमत लगभग 200 करोड़ रुपए आंकी गई है। विभाग ने इसके लिए शासन को राशि की मांग की है ताकि प्रभावित किसानों को मदद मिल सके।

राजस्व विभाग ने ये भी बताया है कि बस्तर संभाग में 602 हेक्टेयर फसलें सीधे तौर पर प्रभावित रहीं, जिनकी अनुमानित लागत 997 लाख रुपए है।

मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है, जहां बस्तर संभाग में कुल 2253 मकान क्षतिग्रस्त हुए। बस्तर जिले के अलावा दंतेवाड़ा (1258 मकान), सुकमा (192 मकान) और बीजापुर (62 मकान) में भी जबरदस्त नुकसान हुआ है।

सड़क और पुल-पुलियों को भी तबाही

लोक निर्माण विभाग (PWD) ने प्रदेश भर में टूटे-फूटे सड़कों और पुल-पुलियों की मरम्मत के लिए लगभग 266 करोड़ 29 लाख रुपये के कार्यों की सूची तैयार की है। विभाग ने शासन को इन कार्यों हेतु आवश्यक राशि की मांग की है।

राज्य के विभिन्न मंडलों में मरम्मत के लिए प्रस्तावित राशि इस प्रकार है:

  • रायपुर मंडल 1: 64 कार्य, 8.39 करोड़ रुपए
  • रायपुर मंडल 2: 193 कार्य, 39.19 करोड़ रुपए
  • दुर्ग मंडल: 218 कार्य, 50.10 करोड़ रुपए
  • बिलासपुर मंडल: 145 कार्य, 48.69 करोड़ रुपए
  • कांकेर मंडल: 135 कार्य, 20.32 करोड़ रुपए
  • जगदलपुर मंडल: 283 कार्य, 70.48 करोड़ रुपए
  • अंबिकापुर मंडल: 79 कार्य, 14.21 करोड़ रुपए
  • सेतु परिक्षेत्र: 29 कार्य, 14.89 करोड़ रुपए

 

भारी बारिश के अन्य नुकसान

  • मकान क्षतिग्रस्त: 769
  • मवेशी की मौत: 394
  • बाढ़ प्रभावित गांव: 57
  • प्रभावित लोग: 3563
  • भारी बारिश से हुए मौतों की संख्या: लगभग 35

बारिश से जानमाल का नुकसान

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में 12 से अधिक मौतें हुई हैं। बलौदाबाजार, सरगुजा और बस्तर में 1-1, कोरबा में 3 और कोंडागांव में 2 मौतें रिपोर्ट हुई हैं।
इसके अतिरिक्त बिजली गिरने से प्रदेश के अन्य इलाकों में 23 मौतें हुई हैं, जिनमें बलौदाबाजार में 3, मोहला मानपुर में 2, सरगुजा में 6, राजनांदगांव में 2, कोंडागांव में 2, कबीरधाम में 4, बीजापुर और रायपुर में 1-1 मौत शामिल हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix