March 2, 2026
श्रीलंका से अयोध्या ले जाई जा रहीं भगवान श्रीराम की चरण पादुका का राजनांदगांव में हुआ भव्य स्वागत

श्रीलंका से अयोध्या ले जाई जा रहीं भगवान श्रीराम की चरण पादुका का राजनांदगांव में हुआ भव्य स्वागत

Jan 2, 2024

राजनांदगांव। श्रीलंका के सीता माता मंदिर से भगवान श्रीराम की चरण पादुका अयोध्या ले जाई जा रही हैं। चरण पादुका की शोभायात्रा 15 दिसंबर श्रीलंका से शुरू हुई है, जो 22 जनवरी को अयोध्या में समाप्त होगी। यह शोभायात्रा आठ राज्यों से होती हुए अयोध्या पहुंचेगी। फिर, राम मंदिर में चरण पादुका स्थापित की जाएंगी। मंगलवार को यह शोभायात्रा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पहुंची। गायत्री मंदिर से शुरू होकर पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त मौजूद रहे। जय श्रीराम के जयकारे के पूरे शहर गूंज उठा।

राजनांदगांव में राम भक्तों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। गायत्री मंदिर से शुरू होकर पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त मौजूद रहे। जय श्रीराम के जयकारे के पूरे शहर गूंज उठा। सदस्य यात्रा समिति के प्रदोष चव्हाणके ने बताया, ‘हमने राम राज्य युवा यात्रा निकाली है। यह शोभायात्रा 15 दिसंबर से शुरू हुई थी और 22 जनवरी को अयोध्या में समाप्त होगी। यह यात्रा श्रीराम जी के वन गमन पथ पर चल रही है। यात्रा का आज 20वां दिन है और छत्तीसगढ़ में इस यात्रा का पहला दिन है।

प्रदोष चव्हाणके ने बताया, ‘यह यात्रा आठ राज्यों में होने वाली है, जिसमें से तीन राज्य पूर्ण हो चुके हैं। अब चौथे राज्य छत्तीसगढ़ में पहुंचे हैं। हमारी जो संख्या है वह दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। श्रीलंका के अशोक वाटिका सीता माता मंदिर से इसकी शुरुआत की थी। धीरे-धीरे यह यात्रा आगे बढ़ रही है। यात्रा का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रधर्म कार्य से जोडऩा और प्रोत्साहित करना है। साथ ही समाज में जागरूकता लाना भी यह यात्रा का उद्देश्य है।

राजनांदगांव की स्थानीय नागरिक राकेश ठाकुर ने कहा ‘श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में होने जा रही है। हम सनातन भाई समय का इंतजार कर रहे थे। यह हमारे लिए बहुत गौरवपूर्ण बात है।


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix