March 5, 2026
Durg में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Durg में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Sep 17, 2025

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पाहंदा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय राजू यदु के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, युवक के आत्महत्या करने के बाद परिजनों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी और बिना पंचनामा के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच, अमलेश्वर थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
अमलेश्वर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा की प्रक्रिया के लिए उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

जांच में जुटी अमलेश्वर पुलिस
अमलेश्वर थाना पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजह का खुलासा हो सके।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix