
CM नीतीश का बड़ा ऐलान: Students को बिना ब्याज के मिलेगा 4 लाख तक का Education Loan
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले एक बहुत बड़ी घोषणा की है। उन्होंने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अब सभी छात्र-छात्राओं को बिना किसी ब्याज के 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन देने की घोषणा की है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए शिक्षा की राह आसान बनाएगी।

योजना के प्रमुख तथ्य
पहले सामान्य छात्रों को एजुकेशन लोन पर 4% ब्याज देना पड़ता था, जबकि महिलाओं, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर छात्रों को 1% ब्याज पर लोन मिलता था। अब यह ब्याज पूरी तरह से माफ कर दिया गया है।
इस योजना के तहत 12वीं पास छात्र उच्च शिक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
लोन की अधिकतम राशि 4 लाख रुपये है, जिसे चुकाने के लिए किस्तों की अवधि बढ़ाकर 10 साल (120 महीने) कर दी गई है, जो पहले 7 साल (84 महीने) थी।
2 लाख रुपये तक के लोन की किस्त अवधि 5 साल से बढ़ाकर 7 साल कर दी गई है।
बिहार सरकार का उद्देश्य
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि यह कदम छात्रों को वित्तीय रूप से मजबूती देगा ताकि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें और अपने भविष्य को सशक्त बना सकें। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक बच्चे बिना आर्थिक बाधा के शिक्षा ग्रहण करें और इसका लाभ जाति, वर्ग या लिंग के आधार पर सभी को मिले।

प्रचार-प्रसार और लाभार्थी संख्या
- स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना ‘सात निश्चय’ कार्यक्रम का हिस्सा है, जो 2016 से लागू है।
- अब तक राज्य में इस योजना के तहत 6,943 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है।
- इस वर्ष 95 हजार छात्रों को लोन देने का लक्ष्य रखा गया है, जो पिछले वर्ष से अधिक है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



