
Korba : Diesel चोरी में बोलेरो का अजब खेल, दो नंबर प्लेट का इस्तेमाल – सुरक्षा एजेंसी ने किया खुलासा
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की कोयला खदानों में डीज़ल चोरी के मामलों ने सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर रखा है।

ताजा मामला कुसमुंडा खदान का है, जहां एक बोलेरो वाहन से गिरोह द्वारा चोरी छुपे डीज़ल निकाला जा रहा था। सुरक्षा कर्मचारियों ने बोलेरो को पकड़ा, जिसमें दो अलग-अलग नंबर प्लेट लगी हुई थीं – एक असली और दूसरी जाली।
कैसे चलता था गोरखधंधा
गिरोह बोलेरो वाहन को जाली नंबर प्लेट (सीजी 27 एम 4734) लगाकर खदान के भीतर ले जाता था। गेट पास होने के कारण सुरक्षा एजेंसी गाड़ी को रोक नहीं पाती थी, और इसी दौरान डीज़ल चोरी का खेल चलता था। चोरी के बाद बोलेरो को गेस्ट हाउस परिसर में छुपाया गया, लेकिन अधिकारियों की सतर्कता के चलते वाहन की हवा निकाल दी गई जिससे गिरोह को जानकारी मिल गई।

साजिश का खुलासा – दोनों नंबर प्लेट जब्त
बाद में बोलेरो को बांकीमोंगरा सुराकछार क्षेत्र में बरामद किया गया। सुरक्षा टीम ने गाड़ी कुसमुंडा लौटाई और पुलिस को सौंप दिया। जांच में सामने आया कि बोलेरो पर दो नंबर प्लेट थी – एक पर नंबर लिखा था सीजी 11 बीएच 9472 (असली) और दूसरी पर सीजी 27 एम 4734 (जाली)। पुलिस अब पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



