
Raipur गोबरा नवापारा में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 10 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 10,130 रुपए नकद, 52 पत्ती ताश और एक दरी जब्त की है। सभी आरोपियों पर जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।

मुखबिर की सूचना पर छापा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कसैरपारा नवापारा निवासी नारायण कंसारी के मकान में जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर मौके पर छापा मारा और सभी आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- नारायण कंसारी (24 वर्ष)
- राजा कंसारी (30 वर्ष)
- राजकुमार कंसारी (22 वर्ष)
- लोकेश कंसारी (25 वर्ष)
- ओम कंसारी (26 वर्ष)
- कमलेश शर्मा (28 वर्ष)
- नमन साहू (25 वर्ष)
- धनेंद्र साहू (30 वर्ष)
- योगेश यादव (29 वर्ष)
- देवा साहू (22 वर्ष)
- सभी आरोपी नवापारा (रायपुर) के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं।
![]()
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सुनील कश्यप, प्रधान आरक्षक रणजीत साहू, कमल बघेल, आरक्षक विजय साहू, हुलास साहू, टीकम साहू, रामकुमार सिदार और रोमन ध्रुव की अहम भूमिका रही।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



