
Chhattisgarh:सक्ती में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की दिल दहलाने वाली घटना, आरोपी गिरफ्तार
छपोरा चौकी क्षेत्र में 45 वर्षीय व्यक्ति ने 8 साल की मासूम के साथ किया घिनौना कृत्य
सक्ती। जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मालखरौद थाना अंतर्गत छपोरा चौकी क्षेत्र में 45 वर्षीय आरोपी दुजराम सोनवानी ने 8 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मासूम को बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला छपोरा चौकी क्षेत्र का है। आरोपी दुजराम सोनवानी ने नाबालिग को घर में अकेले होने का फायदा उठाया। उसने मासूम को बाजार घुमाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया, जहां उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद नाबालिग ने रोते-बिलखते अपने परिजनों को इस दर्दनाक घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल मालखरौद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की और पोक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
आरोपी को जेल भेजा गया
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दुजराम सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



