
Chhattisgarh:थाने में सामूहिक आत्महत्या की कोशिश
मोहला-मानपुर। जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अंबागढ़ चौकी थाना परिसर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की। परिवार की महिला ने गांव के दबंगों पर प्रताड़ना और हुक्का-पानी बंद करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

पेट्रोल डालकर दी आत्मदाह की धमकी
थाना परिसर में महिला ने अपने बच्चों और खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। महिला का परिवार चौकी ब्लॉक के पांगरी गांव का रहने वाला है। बताया गया कि परिवार दबंगों की शिकायत लेकर थाने पहुंचा था।
दबंगों पर गंभीर आरोप
परिवार ने आरोप लगाया कि गांव के दबंग उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं और हुक्का-पानी तक बंद कर दिया है। इसी उत्पीड़न से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाने का प्रयास किया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया। फिलहाल अंबागढ़ चौकी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि में जुटी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



