
Korba:कलेक्टोरेट परिसर से युवक की बाइक चोरी
कलेक्टोरेट परिसर से युवक की बाइक चोरी
कोरबा। कलेक्टोरेट परिसर से एक युवक की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। बाइक का नंबर सीजी-10-ईएन-8769 बताया गया है। घटना से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी के बीच हुई वारदात
घटना उस समय हुई जब परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी चल रही थी। इस दौरान युवक जब अपनी बाइक लेने पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला।
पुलिस अधिकारियों को दी जानकारी
युवक ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हलचल मच गई।
रिपोर्ट दर्ज कराने से रोका
पुलिस अधिकारियों ने युवक को भरोसा दिलाया कि बाइक की पतासाजी जल्द कर ली जाएगी। साथ ही आश्वासन देकर उसे रिपोर्ट दर्ज कराने से रोक लिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



