March 3, 2026
Durg: थाना उतई पुलिस ने कुख्यात बदमाश और नाबालिग साथी को किया गिरफ्तार

Durg: थाना उतई पुलिस ने कुख्यात बदमाश और नाबालिग साथी को किया गिरफ्तार

Sep 14, 2025

दुर्ग। थाना उतई पुलिस ने ग्राम उमरपोटी में लगातार दहशत का माहौल बना रहे कुख्यात बदमाश राजा उर्फ राहुल पवार (25) और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्यवाही की है। आरोपी लंबे समय से ग्रामीणों को डराने-धमकाने और गुंडागर्दी करने की वजह से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ था।

बदमाश की गुंडागर्दी और डॉन बनने की ख्वाहिश
बदमाश राजा को डॉन बनने की ख्वाहिश थी। इसलिए वो गांव में अपने आप को बड़ा गुंडा साबित करने के लिए धारदार हथियार लेकर इधर-उधर घूमता रहता था और लोगों को जान से मारने की धमकी देता था। इसकी वजह से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई
थाना उतई पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 11 हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्यवाही ग्रामीणों के लिए राहत की बात है

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix