March 3, 2026
Raipur:थाना विधानसभा क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी ईश्वर यादव गिरफ्तार

Raipur:थाना विधानसभा क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी ईश्वर यादव गिरफ्तार

Sep 14, 2025

एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

रायपुर: थाना विधानसभा क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ईश्वर यादव को धर दबोचा

 

घटना का विवरण
प्रार्थी रोहित लहरी ने थाना विधानसभा में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 11.09.2025 को उन्होंने अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (वाहन क्रमांक: सीजी 22 9104) को विधानसभा क्षेत्र के आमासिवनी स्थित शराब दुकान के पास खड़ा किया था। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे, तो उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। अज्ञात चोर ने उनकी मोटरसाइकिल चुरा ली थी। प्रार्थी की शिकायत पर थाना विधानसभा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 457/25, धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ के बाद अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ईश्वर यादव को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने वाहन चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

चोरी का वाहन बरामद, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी ईश्वर यादव के कब्जे से चोरी की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (वाहन क्रमांक: सीजी 22 9104), जिसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये है, बरामद कर ली गई। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: ईश्वर यादव, पिता प्रेमलाल यादव
उम्र: 35 वर्ष
पता: ग्राम सकरी, स्कूल चौक, थाना विधानसभा, रायपुर

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix