
Raipur:इंद्रानगर में 7 वर्षीय बालिका का अपहरण, पुलिस तलाश में जुटी
इंद्रानगर, रायपुर: शुक्रवारी बाजार, उरला क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बालिका के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालिका का नाम अवनि जोशी है, जो धर्मराज जोशी की पुत्री है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है और अपहृत बालिका की तलाश में जुट गई है।

अंतिम बार घर के पास खेलते देखी गई थी अवनि
जानकारी के अनुसार, अवनि जोशी शुक्रवारी बाजार, उरला में अपने घर के पास आस-पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। वह उस समय पिंक रंग का फ्रॉक पहने हुए थी। अंतिम बार उसे दोपहर में देखा गया था, लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मामला
थाना उरला में इस घटना के संबंध में अपराध क्रमांक 312/25 के तहत धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू करते हुए बालिका की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है। आस-पास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है और लोगों से पूछताछ की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



