March 2, 2026
Raipur में Nude Party लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े बुलायाः ड्रग्स परोसे जाने का दावा; पोस्टर वायरल होते बवाल, कांग्रेस बोली- आयोजन होने नहीं देंगे

Raipur में Nude Party लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े बुलायाः ड्रग्स परोसे जाने का दावा; पोस्टर वायरल होते बवाल, कांग्रेस बोली- आयोजन होने नहीं देंगे

Sep 13, 2025

 

राजधानी रायपुर में ड्रग्स सिंडिकेट मामले के बाद अब न्यूड पार्टी को लेकर विवाद हो रहा है। दरअसल सोशल मीडिया में न्यूड पार्टी के आयोजन का अलग-अलग नामों से पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े शामिल होने को कहा गया है, अब इसे लेकर बवाल मच गया है।

वायरल पोस्टर में इस पार्टी को अलग-अलग नाम दिया गया है और दावा किया जा रहा है कि आयोजन में पुल पार्टी होगा, ड्रग्स परोसे जाएंगे। कांग्रेस नेता ने इसका खुलकर विरोध किया है, कन्हैया अग्रवाल ने साफ कहा है कि इस तरह का आयोजन वे रायपुर में नहीं होने देंगे।

अलग-अलग नामों से पार्टी का आयोजन

इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर बीते कुछ दिनों से कथित ‘न्यूड पार्टी’, ‘स्ट्रेंजर पार्टी’, ‘हाउस पूल पार्टी’ जैसे आयोजनों के इन्विटेशन जमकर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन पोस्टर्स के जरिए युवाओं को पार्टी के नाम पर आकर्षित किया जा रहा है।

इन विज्ञापननुमा पोस्टर्स में पार्टी का समय और तिथि भी दर्ज है, जिसमें 21 सितंबर को रायपुर में आयोजन होने का दावा किया गया है। वायरल पोस्टर्स में शराब और ड्रग्स परोसे जाने के संकेत मिलने के बाद अब नग्नता के आकर्षण का लालच दिए जाने की बात सामने आ रही है।कांग्रेस ने किया विरोध, कहा- आयोजन होने नहीं देंगे।

 

सोशल मीडिया में इस तरह के इन्विटेशन वायरल होने के बाद अब समाज के अलग-अलग वर्गों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है वहीं समाज में बढ़ते ऐसे ट्रेंड्स को लेकर लोग पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix