
मानसून का फिर दिखेगा असर: अगले 96 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश का Alert
इस साल के मानसून ने पूरे देश में अच्छी बारिश दी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और नदियां, तालाब, बांध पूरी क्षमता से भर गए हैं। हालांकि मानसून का असर अभी भी जारी है और अगले 96 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है।

उत्तर पश्चिम भारत
राजस्थान और दिल्ली में कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में भारी से मध्यम बारिश का अनुमान है।
दक्षिण भारत
तमिलनाडु, यनम, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में अगले चार दिन में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट भी है।

पूर्वी और मध्य भारत
मध्य प्रदेश, अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, सिक्किम, विदर्भ और ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ रुक-रुककर रूप में बारिश की संभावना है। कई जगह रिमझिम बारिश भी हो सकती है।
उत्तर पूर्व भारत
मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का खतरा है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

पश्चिम भारत
महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात-सौराष्ट्र और कोंकण में गरज के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अतिरिक्त आंधी और रिमझिम बारिश की संभावना भी बनी हुई है।
अगले 4 दिनों में मानसून सक्रिय रहेगा, इसलिए संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने और मौसम विभाग की जारी की गई सूचनाओं को ध्यान में रखने का अनुरोध किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



