March 3, 2026
Bhatagaon चौक के पास राइर्जिंग मेन पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत शुरू, जलापूर्ति प्रभावित

Bhatagaon चौक के पास राइर्जिंग मेन पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत शुरू, जलापूर्ति प्रभावित

Sep 13, 2025

रायपुर के भाठागांव चौक के पास स्थित 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट की राइर्जिंग मेन पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत का कार्य 13 सितंबर 2025 को सुबह से शुरू हो गया है। यह लीकेज पाइपलाइन 1400 मिमी व्यास की है और फिल्टर प्लांट से 28 पुराने और 4 नए पानी टंकियों को जलापूर्ति करती है। इस कारण आज इन कुल 32 पानी टंकियों से आंशिक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

रायपुर नगर पालिक निगम के जल कार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता नर सिंह फरेन्द्र ने बताया कि लीकेज के कारण फिल्टर प्लांट को बंद नहीं किया गया, बल्कि नीचे जमावटी पंपों के माध्यम से सभी पानी टंकियों में जल का भराव किया गया। सुबह जब लीकेज पाइपलाइन का पता चला तो तत्काल शटडाउन करके मरम्मत शुरू कर दी गई, जो वर्तमान में निरंतर प्रगति में है।

 

 

मरम्मत के पूरा होने के बाद शाम को सभी टंकियों में फिर से जल भराव किया जाएगा और संध्या कालीन जलापूर्ति नियमित रूप से शुरू की जाएगी। फिलहाल जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। 14 सितंबर 2025 से सुबह नियत समय पर जलापूर्ति पूरी तरह से नियमित हो जाएगी।

इस मरम्मत कार्य के कारण भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी, नया रायपुरा, कुकुरबेडा एवं नये 80 एमएलडी फिल्टर प्लांट से भरने वाली बैरन बाजार, देवेन्द्र नगर, संजय नगर एवं मोतीबाग की जलआपूर्ति प्रभावित रहेगी।

 

नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे 12 सितंबर की रात होने वाली जलापूर्ति में अपने घरों के सभी पानी टंकियों, बाल्टियों आदि को पूरी मात्रा में भर लें ताकि पानी की कमी न हो। जिन इलाकों में पानी की कमी रहे, वहां क्षेत्रीय स्तर पर टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix