
Release से पहले विवादों में फंसी ‘Jolly LLB 3’, जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर
19 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ रिलीज होने से पहले ही विवादों का हिस्सा बन गई है। इस फिल्म के लोकप्रिय गाने ‘फिक्र न कर तेरा भाई वकील है’ को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म पर आरोप है कि इसमें न्यायपालिका और वकालत पेशे की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई है।

अधिवक्ता प्रांजल तिवारी ने याचिका में कहा है कि गाने में कोर्टरूम में वकीलों के गाउन पहनकर और गले में बैंड लगाकर डांस दिखाया गया है, जो पेशे की गरिमा का अपमान है। अदालत ने इस मामले में डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, अक्षय कुमार और अरशद वारसी समेत आठ पक्षकारों को नोटिस जारी किया है और 17 सितंबर तक जवाब मांगा है।
याचिका में यह भी कहा गया है कि गाने में जज के लिए ‘मामू’ शब्द का प्रयोग किया गया है, जो न्यायपालिका की छवि को धूमिल करता है। कोर्ट ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जवाबी स्टेटमेंट के लिए स्पष्ट समय दिया है।
इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवाद शुरू हो गया था, और पहले मुंबई, इलाहाबाद और गुजरात हाईकोर्ट में भी फिल्म के विरोध में याचिकाएं दायर की गई थीं। अब यह मामला मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में भी पहुंच चुका है, जहां जल्द सुनवाई होने वाली है।

फिल्म की रिलीज़ की नियत तारीख 19 सितंबर है, लेकिन विवाद के कारण इसके रिलीज़ होने पर रोक लग सकती है, जो कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



