
Bilaspur में रिकवरी एजेंट ने कंपनी Office में लगाई आग
बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र के विनोबानगर में शुक्रवार की रात एक कंपनी ऑफिस में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। बाजार में रिलायबल कंपनी का ऑफिस स्थित है, जहां रिकवरी एजेंट और कंपनी मालिक के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद कोरबा का रिकवरी एजेंट अनुराग पटेल अपने साथियों के साथ मिलकर कंपनी के दफ्तर के दरवाजे में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इस आगजनी में दफ्तर का दरवाजा पूरी तरह जल कर खाक हो गया।

कंपनी स्टाफ को देर रात कॉल आया कि ऑफिस के दरवाजे में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि अनुराग पटेल ने करीब डेढ़ लाख रुपए रिकवरी की राशि कंपनी में जमा नहीं की थी, जिसके कारण कंपनी मालिक से उसका विवाद हो गया। विवाद के बाद, उसने अपने साथियों के साथ मिलकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाशी शुरू कर दी है। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी के धरपकड़ के लिए कार्रवाई जारी है।

यह घटना इलाके में चिंता का कारण बनी हुई है और पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



