March 3, 2026
Bhilai में दो सगे भाइयों के अपहरण का मामला निकला झूठा, यूपी पुलिस ने किया  गिरफ्तार

Bhilai में दो सगे भाइयों के अपहरण का मामला निकला झूठा, यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sep 13, 2025

भिलाई छावनी थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों के अपहरण का मामला झूठा निकला है। दुर्ग पुलिस ने इस पूरे मामले में स्पष्टीकरण देते हुए बताया है कि यह अपहरण का मामला नहीं था, बल्कि उत्तर प्रदेश की पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया था। इन दोनों भाइयों के खिलाफ यूपी के सुल्तानपुर में अपराध दर्ज है।

 

घटनाक्रम का पूरा विवरण

गुरुवार की रात करीब 8 बजे सुभाष चौक कैम्प वन में विष्णु प्रसाद साव और उसका छोटा भाई शुभम प्रसाद साव अपने एगरोल ठेले पर काम में व्यस्त थे। इसी दौरान वहां एक आर्टिका वाहन आकर रुकी। आर्टिका से दो युवक उतरे और विष्णु प्रसाद साव का कॉलर पकड़कर घसीटते हुए गाड़ी के अंदर ले गए। यह देखकर शुभम प्रसाद साव ने पूछताछ की तो तीन से चार युवकों ने उसे भी उठाकर गाड़ी में डाल दिया और वहां से निकल गए.

परिवार की प्रतिक्रिया और पुलिस में शिकायत

जब यह घटनाक्रम हुआ तो दोनों भाइयों का चचेरा भाई हर्ष थोड़ी दूर खड़ा था। उनका मामा भी पास में मौजूद था। जानकारी मिलते ही मामा ने बाइक से जलेबी चौक तक पीछा किया, लेकिन आर्टिका वाहन नजरों से ओझल हो चुकी थी। उसने तत्काल छावनी थाने में भांजों के अपहरण की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी.

सच्चाई का खुलासा

पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई और उसके बाद पता चला कि यह अपहरण नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की पुलिस दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर गई थी। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि यह अपहरण का मामला नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश की पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले गई है.

आरोपों का विवरण

एएसपी राठौर ने बताया कि उत्तरप्रदेश के जिला अंबेडकर नगर, थाना राजेसुल्तानपुर में दर्ज दो अपराध क्रमांक 184/25 और 185/25 में वहां की पुलिस ने विष्णु प्रसाद साव और उसके छोटे भाई शुभम प्रसाद साव को गिरफ्तार किया है। यूपी पुलिस ने मौके पर मौजूद परिजनों को इसकी सूचना दी थी और दुर्ग पुलिस को भी जानकारी दी गई.

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix