
Durg: Bhilai में शादी के झांसे में युवती से शारीरिक शोषण का मामला
घटना का विवरण
दुर्ग के भिलाई में शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर स्मृतिनगर पुलिस ने भाजयुमो नेता मुकेश सोनकर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

आरोपी की तलाश
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी मुकेश सोनकर की भिलाई की एक युवती से मित्रता थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।
शादी का झांसा
आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर युवती को शादी का झांसा दिया और पिछले चार वर्षों से कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



