
Durg में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश
22 किलो अवैध गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
अभियान ‘विश्वास’ के तहत कार्रवाई
दुर्ग जिले में अवैध नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान विश्वास के तहत थाना मोहन नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है।

संदिग्धों की जांच में खुला राज
जानकारी के अनुसार, दुर्ग-धमधा रोड सूर्या होटल के पास पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो लोग बड़े पिट्ठू बैग लेकर तेजी से आगे बढ़ रहे थे। नाम-पता पूछने पर गोलमोल जवाब देने लगे और ट्रेन पकड़ने का बहाना कर भागने लगे। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा।
बैग से मिला 22 किलो गांजा
तलाशी लेने पर बैगों में अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। मौके पर ही गवाहों के सामने तौलने पर कुल 22 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे शीलबंद कर जब्त कर लिया गया।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे उड़ीसा से गांजा लेकर मुंबई ले जाने वाले थे। इस तस्करी में दुर्ग निवासी राहुल तिवारी की संलिप्तता सामने आई। आरोपियों ने बताया कि राहुल तिवारी ने उन्हें उड़ीसा के तस्करों से सस्ते दाम पर गांजा दिलाने और उसे मुंबई तक सुरक्षित भेजने में सहयोग किया। इसके एवज में एक लाख रुपये कमीशन भी ट्रांसफर किए गए थे।
तीन आरोपी गिरफ्तार
मोहन नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 468/2025 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
आरोपीगण
1. साजिद अली (45 वर्ष) निवासी शिवाजी नगर, गोवंडी, मुंबई
2. मोहम्मद शकील कुरैशी (40 वर्ष) निवासी शिवाजी नगर, गोवंडी, मुंबई
3. राहुल तिवारी (29 वर्ष) निवासी बैजनाथ पारा, दुर्ग
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



