
Raipur:हथियार लहराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
उरला पुलिस ने अवैध हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

तलवार सहित दोनों आरोपी पकड़े गए
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक कर कुल दो नग बड़ी लोहे की तलवार बरामद की गई।
दर्ज मामले और कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध थाना उरला में अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं।
- अपराध क्रमांक 307/25 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट
- अपराध क्रमांक 308/25 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट
- दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
आरोपीगण के नाम
- शंकर धृतलहरे पिता स्व. संतु धृतलहरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी सतनाम चौक, थाना उरला, जिला रायपुर।
- सुमित वर्मा पिता राधे श्याम वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी साई नगर, बाजार चौक, थाना उरला, जिला रायपुर।
जप्त संपत्ति
02 नग बड़ी लोहे की तलवार
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



