January 15, 2026
नेपाल में ‘Nepo Kid’ की Luxury Life पर Gen-Z का गुस्सा

नेपाल में ‘Nepo Kid’ की Luxury Life पर Gen-Z का गुस्सा

Sep 12, 2025

नेपाल में आम जनता महंगाई और भ्रष्टाचार की मार झेल रही है, जबकि सत्ता और संपन्न परिवारों के बच्चे ‘नेपो किड्स’ के नाम से सोशल मीडिया पर अपनी ऐश-ओ-आराम की जिंदगी दिखाकर आम लोगों का गुस्सा पैदा कर रहे हैं। नेपो किड्स यानी वे बच्चे जो अपने परिवार की पृष्ठभूमि और भ्रष्टाचार से कमाए धन का फायदा उठा रहे हैं, विदेशों से महंगे गुच्ची बैग लेकर घूम रहे हैं, जबकि आम नेपाली रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

 

पूर्व मिस नेपाल वर्ल्ड शृंखला खातीवाड़ा, जो की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बिरोध खातीवाड़ा की बेटी हैं, इन नेपो किड्स में सबसे अधिक ट्रोल हो रही हैं। उनकी विदेश यात्राएं और महंगी लाइफस्टाइल सार्वजनिक नाराजगी का केंद्र बनी हैं। लोगों ने उनके घर तक आग लगा दी। इसी प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की बेटियां गंगा, रेणु तथा पोती स्मिता दहल भी सोशल मीडिया पर महंगी चीजों के साथ छाई रहती हैं, जिनका घर भी जलाया गया।

 

शिवना श्रेष्ठा, जो पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा की बहू हैं, और देउबा के बेटे जयवीर सिंह ने भी करोड़ों की संपत्ति के साथ लग्जरी जीवन जिया है। उनकी फैमिली और विदेश मंत्री आरजू राणा पर भी जनता ने भारी हमले किए और उनका घर जला दिया। कानून मंत्री बिंदु कुमार थापा के बेटे सौगत थापा भी महंगी चीजों के शौकीन हैं और उनकी संपत्ति व जीवनशैली के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। आंदोलनकारियों ने पोखरा में उनका भी घर जला दिया।

 

नेपाली जनता की इस नाराजगी के बीच वर्तमान राजनीतिक संकट भी गहरा रहा है। ओली हटने के बाद नए अंतरिम प्रधानमंत्री के चयन को लेकर सेना मुख्यालय के बाहर जनमत दो गुटों में बंटा है। एक पक्ष सुशीला कार्की के नाम का विरोध कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष काठमांडू मेयर बालेन शाह को पीएम बनाने की मांग कर रहा है। बातचीत और प्रदर्शन के दौरान कई युवक घायल हो गए हैं। राजधानी समेत कई इलाकों में तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है।

 

नेपाल की आम जनता के लिए गरीबी और संघर्ष जारी है, जबकि ‘नेपो किड्स’ और राजनीति की शीर्ष हस्तियों के बच्चे महंगाई और भ्रष्टाचार के बीच शानदार जीवन बिताते नजर आ रहे हैं। यह स्थिति सामाजिक असंतोष और राजनीतिक उथल-पुथल का मुख्य कारण बनी हुई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix