March 2, 2026
Balod: साधुओं के भेष में घूम रहे पंजाब के 2 चोर गिरफ्तार, मोबाइल शॉप से चार्जर और नकदी की चोरी

Balod: साधुओं के भेष में घूम रहे पंजाब के 2 चोर गिरफ्तार, मोबाइल शॉप से चार्जर और नकदी की चोरी

Sep 12, 2025

 

बालोद। जिले में पुलिस ने साधुओं के भेष में घूम रहे दो चोरों को धर दबोचा है। दोनों आरोपी बालोद के बुधवारी बाजार क्षेत्र में लगातार घूम-घूमकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

मोबाइल शॉप को बनाया निशाना

जानकारी के मुताबिक, दोनों साधुओं ने एक मोबाइल शॉप के संचालक को गुमराह किया और मौके का फायदा उठाकर आईफोन के दो चार्जर और संचालक की जेब से 600 रुपए नगद चोरी कर लिए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

आरोपी साधुओं की पहचान

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सूरज नाथ और मोती नाथ के रूप में हुई है। दोनों पंजाब के भदौर कसार रोड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि वे साधु का वेश धारण कर ठगी और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

बाजार में घूम-घूमकर देते थे घटना को अंजाम

पुलिस जांच से पता चला कि आरोपी साधु बुधवारी बाजार क्षेत्र में कई दिनों से घूम रहे थे। वे दुकानदारों और राहगीरों को बहला-फुसलाकर सामान और नकदी चुरा लेते थे।

पुलिस की कार्रवाई

शिकायत दर्ज होने के बाद बालोद पुलिस ने आरोपियों को बीएनएस की धारा 128 के तहत गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix