March 3, 2026
Durg Bhilai: चाकू और कटर की नोक पर लूट करने वाला गिरोह गिरफ्तार; पुलिस अफसर से भी छीना मोबाइल

Durg Bhilai: चाकू और कटर की नोक पर लूट करने वाला गिरोह गिरफ्तार; पुलिस अफसर से भी छीना मोबाइल

Sep 12, 2025

 

दुर्ग-भिलाई। पिछले एक महीने से लोगों को दहशत में डालने वाले लूट के गिरोह को पुलिस ने दबोच लिया है। यह गिरोह चाकू और कटर की नोक पर राहगीरों, आम लोगों से लेकर बीएसपी कर्मियों और पुलिस अधिकारियों तक को अपना शिकार बना चुका था। अब तक इन बदमाशों ने 10 से ज्यादा लूट और प्राणघातक वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस अफसर भी बने शिकार

ताजा मामले में एक दिन पहले ही मॉर्निंग वॉक पर निकले पुलिस सब इंस्पेक्टर से बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया था। इस घटना ने पुलिस की चिंता और बढ़ा दी थी। लगातार बढ़ रही वारदातों के बाद टीम गठित कर कार्रवाई की गई और गिरोह को गिरफ्तार कर लिया गया।

लूट की वारदातों का पैटर्न

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य बाइक से सुनसान इलाकों में निकलते थे। वहां लोगों को रोककर चाकू और कटर से डराते और नकदी, मोबाइल व अन्य कीमती सामान लूट लेते थे। इस दौरान जो भी विरोध करता, उस पर हमला कर दिया जाता था।

अलग-अलग थानों में की गई वारदातें

  • जेवरा चौकी क्षेत्र: बदमाशों ने एक बस चालक को स्कूटी समेत रोक लिया और चाकू की नोक पर हजारों रुपये लूट लिए।
  • वैशाली नगर थाना क्षेत्र: यहां भी गिरोह ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया।
  • भिलाईनगर थाना क्षेत्र: एक ही दिन में तीन वारदातें कर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी थी।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix