March 3, 2026
CP राधाकृष्णन बने भारत के नए उपराष्ट्रपति

CP राधाकृष्णन बने भारत के नए उपराष्ट्रपति

Sep 12, 2025

नई दिल्ली, 12 सितंबर 2025। भारत को आज नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। सीपी राधाकृष्णन देश के 17वें उपराष्ट्रपति बने हैं।

 

शपथ के बाद राजघाट पहुंचे राधाकृष्णन

संविधान की शपथ लेने के बाद उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

उपराष्ट्रपति चुनाव में भारी जीत

9 सितंबर को हुए चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले थे, जबकि विपक्षी इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट ही प्राप्त हुए। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की।

क्रॉस वोटिंग पर गरमाई सियासत

चुनाव परिणामों के बाद यह भी सामने आया कि इंडिया ब्लॉक के 10 से अधिक सांसदों ने एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन के पक्ष में वोट किया। इस क्रॉस वोटिंग को लेकर विपक्षी राजनीति में हलचल तेज हो गई है और सियासी बयानबाजी भी बढ़ने लगी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix