
Durg पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करों पर कसा शिकंजा
दुर्ग। थाना वैशाली नगर पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.01 ग्राम चिट्टा, कीमत 77,000 रुपये, बिक्री रकम 3,000 रुपये और 03 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर छापा
दिनांक 09 सितंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि समीर जयसवाल और वैभव सोनी जवाहर नगर स्थित शिव मंदिर के पास शादी भवन के पास चिट्टा बेच रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा।
आरोपी और बरामदगी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:
वैभव सोनी (24 वर्ष), निवासी कालीबाड़ी जामुल।
समीर जयसवाल उर्फ मुल्लु (24 वर्ष), निवासी उत्तम टॉकीज रोड नंबर-03, थाना छावनी।
इन दोनों के पास से 7.01 ग्राम चिट्टा (कीमत 77,000 रुपये), बिक्री रकम 3,000 रुपये एवं तीन मोबाइल फोन (कीमत 30,000 रुपये) जब्त किए गए। कुल बरामदगी की कीमत लगभग 1.10 लाख रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने यह चिट्टा भिलाई के गुरजीत सिंह उर्फ रूट से खरीदा था। आरोपी गुरजीत सिंह पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के मामलों में तीन बार गिरफ्तार हो चुका है। आरोपियों ने बताया कि वे प्रति पुड़िया 1,000 रुपये के हिसाब से चिट्टा बेचते थे।
दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 306/2025 धारा 21(ख), 27(ए), 21, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



