
Delhi Police ने बड़ी साजिश नाकाम करते हुए 5 आतंकियों को किया गिरफ्तार, भारी विस्फोटक सामग्री बरामद
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देश भर से 5 आतंकियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी साजिश को सफलतापूर्वक नाकाम किया है। यह गिरफ्तारी चार राज्यों से हुई है जिसमें दो आतंकवादी दिल्ली से, जबकि एक-एक झारखंड, मध्य प्रदेश और तेलंगाना से पकड़े गए हैं।

इन आतंकियों के पास बड़ी मात्रा में विस्फोटक और आईईडी (IED) बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने 8 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के बाद ये गिरफ्तारी की है।
पुलिस के अनुसार, यह आतंकियों का समूह पाकिस्तानी आकाओं के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से संपर्क में था। इस मॉड्यूल को दानिश नामक आतंकी चला रहा था, जो एन्क्रिप्टेड चैट और सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में बैठे आकाओं से जुड़े था।
दिल्ली पुलिस के इन आतंकियों पर आरोप है कि वे देश के कई हिस्सों में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने, सांप्रदायिक हिंसा भड़काने और दंगों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई ऐसे ग्रुप चलाए जिनके माध्यम से हिंसा भड़काने की योजना बनाई जा रही थी।

दानिश के कब्जे से एक देसी पिस्तौल, कारतूस, साथ ही हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सल्फर पाउडर जैसे रासायनिक पदार्थ, कॉपर शीट, बॉल बेयरिंग, स्ट्रिप वायर, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, लैपटॉप, मोबाइल फोन और बड़े पैमाने पर नकदी बरामद हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



