
Raipur में हाईप्रोफाइल Drugs केस के बाद गैंगवार का साया: बढ़ती तनाव और राजनीतिक दबाव
11 सितंबर 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाईप्रोफाइल ड्रग्स सिंडिकेट के खुलासे ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक (जिसका असली नाम नाविया अख्तर मलिक है) और इवेंट मैनेजर विधि अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में बड़े राजनेताओं, अधिकारियों और व्यापारियों के पुत्रों की संलिप्तता सामने आ रही है।इन रसूखदारों के बेटे-बेटियां अब फरार हैं, जबकि उनके माता-पिता मामले को दबाने के लिए अपने सभी संपर्कों और स्रोतों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में नव्या, उसके पार्टनर अयान परवेज और अन्य आरोपियों से मिले सुरागों ने कई चौंकाने वाले राज खोले हैं, जिसमें पाकिस्तान, दुबई, थाईलैंड और मुंबई से ड्रग्स की तस्करी का जाल शामिल है।

ड्रग्स क्वीन नव्या और उसके सिंडिकेट का पर्दाफाश
नव्या मलिक, जो पेशे से इंटीरियर डिजाइनर है, लेकिन पुलिस जांच में वह एक शातिर ड्रग्स तस्कर निकली। उसके पार्टनर अयान परवेज, जो रायपुर के मोतीनगर इलाके में रहता है, के साथ मिलकर वह हाईप्रोफाइल पार्टियों में एमडीएमए, कोकीन और अन्य नशीले पदार्थों की सप्लाई करती थी।सूत्रों के मुताबिक, नव्या और विधि हर महीने मुंबई और गोवा का दौरा करती थीं, जहां वे संभ्रांत परिवारों के युवाओं के साथ रातभर चलने वाली ड्रग्स पार्टियां आयोजित करती थीं। रायपुर और नवा रायपुर के अलावा मंदिर हसौद, वीआईपी रोड, चंद्रखुरी के होटलों, रिसॉर्ट्स, क्लबों और फार्महाउसों में ऐसी पार्टियां होती थीं। पुलिस ने इन स्थानों की सूची तैयार की है और जांच जारी है।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि इस सिंडिकेट का कनेक्शन महादेव सट्टा ऐप से जुड़े लोगों से है।एक विधायक का बेटा, शराब घोटाले के आरोपी और उनका बेटा, मोवा के दो कार डीलर समेत कई रसूखदार इसमें शामिल हैं।नव्या के फोन से मिले अश्लील वीडियो इन हाईप्रोफाइल क्लाइंट्स के गहरे राज खोल सकते हैं, जो अब पुलिस की जांच का हिस्सा हैं।ड्रग्स की सप्लाई पाकिस्तान से होती थी, जो दुबई और थाईलैंड के रास्ते भारत पहुंचती थी।

गिरफ्तारियां और अदालती कार्रवाई
पुलिस ने नव्या मलिक, विधि अग्रवाल, अयान परवेज, ऋषिराज टंडन, सोहेल खान और जुनैद अख्तर को गिरफ्तार किया है।रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार को विशेष कोर्ट में पेशी हुई, जहां सभी आरोपियों को 15 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपियों ने कई नाम उगले, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। भाजपा प्रवक्ता ने इस मामले में इस्लाम और कांग्रेस के कनेक्शन का आरोप लगाया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



