
Raipur:जमीन बंटवारे को लेकर विवाद, महिला और बेटी से मारपीट
रायपुर। ग्राम तुता में जमीन बंटवारे और लाभांश को लेकर परिवारिक विवाद गहराने के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

हस्ताक्षर कराने को लेकर हुआ विवाद
महिला रोज़ी मजदूरी का काम करती है। शिकायत में बताया कि 8 सितंबर 2025 की रात करीब 9 बजे उसका बेटा सुनील भारती काम से घर लौटा। उसी समय उसका देवर टेशु भारती और मौसी सास मीना भारती घर के पास पहुंचे। उन्होंने महिला से जमीन हिस्सेदारी, बिक्री नामा और बोनस दिलाने के नाम पर हस्ताक्षर करने को कहा।
महिला के इनकार पर बढ़ा विवाद
महिला ने साफ शब्दों में कहा कि उसे कोई लाभ नहीं मिल रहा है, इसलिए वह हस्ताक्षर नहीं करेगी। इस बात पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई।
पुलिस में शिकायत दर्ज
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



