
रायपुर: E-Challan Scam से सावधान, फर्जी Link और APK Download न करें – पुलिस की चेतावनी
रायपुर। शहर में ट्रैफिक पुलिस ने जनता को ई-चालान स्कैम और फर्जी SMS से बचने के लिए अलर्ट किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ई-चालान भुगतान सिर्फ अधिकृत वेबसाइट से करना सुरक्षित है। किसी भी अनजान लिंक या RTO E-CHALLAN.apk फाइल को डाउनलोड करने से मोबाइल हैक होने का खतरा है।

ई-चालान भेजने की अधिकृत प्रक्रिया
- आईटीएमएस के कैमरों से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को ई-चालान जारी किया जाता है।
- वाहन स्वामी के रजिस्टर्ड मोबाइल पर SMS आता है, जिसमें केवल https://echallan.parivahan.gov.in जैसी अधिकृत वेबसाइट का लिंक दिया जाता है।
- किसी संदिग्ध लिंक या अनजान वेबसाइट से मिले चालान की पुष्टि केवल अधिकारिक पोर्टल ‘‘ई-चालान डाट परिवहन डाट गव डाट इन’’ पर ही करें।
- गहरी साजिश: फर्जी SMS और APK फाइल | साइबर ठग ट्रैफिक पुलिस या परिवहन विभाग के नाम से फर्जी SMS भेज रहे हैं, जिनमें चालान भरने के लिए लिंक होता है।
- लिंक खोलते ही RTO E-CHALLAN.apk जैसी फर्जी फाइल डाउनलोड हो सकती है, जिससे मोबाइल/कंप्यूटर में वायरस आता है और हैकिंग का खतरा बढ़ता है।
- हैक के बाद हैकर आपके अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं।
व्हाट्सएप या कॉल पर मिल रहे चालान
असली ई-चालान कभी भी सीधे व्हाट्सएप पर नहीं भेजा जाता। पुलिस केवल वाहन स्वामी की सहमति के बाद ही व्हाट्सएप पर चालान भेजती है, वह भी तभी जब SMS या डाक द्वारा सूचना नहीं पहुंची हो। व्हाट्सएप पर दिए किसी भी अनजान लिंक या एडिशनल फाइल को न खोलें।
सुरक्षित तरीका:
- ई-चालान देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ‘‘ई-चालान डाट परिवहन डाट गव डाट इन’’ पर जाएं।
- चालान नंबर और कैप्चा डालें, ओटीपी से वेरिफाई करें और तभी भुगतान करें।
- ट्रैफिक ऑफिस, कालीबाड़ी, रायपुर जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पुलिस की अपील
पिछले दिनों सामने आए धोखाधड़ी के मामलों के मद्देनजर यातायात विभाग ने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है:कभी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। पेटीएम, व्हाट्सएप, या SMS में आए किसी भी संदिग्ध लिंक या APK फाइल को न खोलें। अधिकृत पोर्टल से ही ई-चालान सत्यापित कर भुगतान करें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें और खुद को सुरक्षित रखें।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



