March 1, 2026
कलयुगी मां की बेरहमी: धमतरी में नाले किनारे Plastic Bag से मिली नवजात बच्ची, मचा हड़कंप

कलयुगी मां की बेरहमी: धमतरी में नाले किनारे Plastic Bag से मिली नवजात बच्ची, मचा हड़कंप

Sep 10, 2025

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। करेलीबड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम भेंडरा में एक कलयुगी मां ने अपनी ही नवजात बच्ची को लाल रंग की प्लास्टिक थैली में डालकर नाले किनारे फेंक दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

 

ग्रामीणों ने सुनी मासूम की रोने की आवाज

ग्राम भेंडरा के लोगों ने सुबह-सुबह नाले किनारे एक लाल प्लास्टिक की थैली देखी। शुरू में इसे सामान्य समझा गया, लेकिन जब उसमें से बच्ची की हलचल और रोने की आवाज सुनाई दी तो ग्रामीण स्तब्ध रह गए। तुरंत इस सूचना को पुलिस तक पहुंचाया गया।

बच्ची को मिला जीवनदान

पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तुरंत उप-स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां मौजूद मितानिनों ने मासूम को दूध पिलाया और जरूरी प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद नवजात को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया।

हालत बेहद नाजुक

डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की उम्र करीब 10 से 12 दिन है। मेडिकल जांच से पता चला कि बच्ची का पहले भी इलाज किया गया था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह जन्म से ही बीमार रही होगी। फिलहाल उसका वजन बहुत कम है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मासूम को जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में विशेष निगरानी में रखा गया है।

 

पुलिस जुटी जांच में

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची के परिजनों और खासतौर से उसकी मां की तलाश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि नवजात को जानबूझकर छोड़ा गया है, लेकिन इसके पीछे के असली कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

धमतरी की यह घटना समाज के लिए बड़ा सवाल छोड़ती है कि आखिर कौन सी मजबूरी एक मां को इस अमानवीय कदम तक ले आई।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix