March 2, 2026
Balod में किसानों से करोड़ों की ठगी, ट्रैक्टर और बोर खनन के नाम पर खेले गए जाल

Balod में किसानों से करोड़ों की ठगी, ट्रैक्टर और बोर खनन के नाम पर खेले गए जाल

Sep 10, 2025

बालोद: मानपुर-मोहला और बालोद जिले के लगभग 30 से अधिक किसानों को बोर कराने, ट्रैक्टर खरीदने और कृषि कार्य के लिए बैंक से सस्ता लोन दिलाने के नाम पर दो लोगों ने करोड़ों रुपये की ठगी की है। ठगी का शिकार हुए लगभग 7 से ज्यादा गांवों के पीड़ित ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और राशि की वसूली की मांग की।

 

ठगी का आरोप जोरेवाही डोंगरगांव निवासी अमीर खान और बकलीटोला निवासी हसनुद्दीन खान पर है। हसनुद्दीन खान फिलहाल राजनांदगांव जेल में है जबकि अमीर खान अपने घर नहीं रहता और मोबाइल भी बंद है। किसानों का कहना है कि ठगों ने उनसे केवल हस्ताक्षर लिए और बिना बैंक जाकर राशि निकाल ली। उनके आरोप हैं कि बैंक कर्मचारियों की भी इन दोनों से सांठगांठ थी, जिसके चलते राशि की निकासी संभव हो पाई।

 

ठगी के तरीके बेहद चालाक थे। दोनों आरोपी गांव-गांव जाकर किसानों को बोर करवाने, ट्रैक्टर खरीदने, कृषि कार्यों और बैंक लोन के लिए फूसलाते थे। कई किसानों ने इन्हें सीधे नकद राशि दी और कई के बैंक खाते से रकम निकाल ली, जो उनके मोबाइल बंद होने तक पता ही नहीं चला।

 

पीड़ित किसान नरसिंह जूरी ने बताया कि उन्होंने बोर खनन के लिए कई लाख रुपए दिए थे, जिन्हें वापस पाना मुश्किल हो गया है। लक्ष्मण सहारे नामक पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपनी मक्का फसल 49 क्विंटल भेजी लेकिन बदले में मिला एक लाख सात हजार का चेक फर्जी निकला। वहीं द्वारिका प्रसाद ने खेत की फेंसिंग के लिए नौ लाख से ज्यादा रुपए दिए थे, लेकिन न तो काम हुआ और न राशि वापस मिली।

 

इस ठगी से प्रभावित 30 से अधिक किसानों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने मामला गंभीरता से लेते हुए जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix