
Chhattisgarh: Pendra में करंट से मासूम की मौत, खेत मालिक पर मामला दर्ज
खेत में अवैध बिजली सप्लाई से हुआ हादसा
छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 6 वर्षीय बच्चे की खेत में अवैध बिजली सप्लाई की चपेट में आने से मौत हो गई।

पुलिस ने खेत मालिक पर दर्ज किया मामला
घटना की जानकारी मिलते ही मरवाही पुलिस ने कार्रवाई की। खेत मालिक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
परिवार में छाया मातम
मासूम की मौत से परिवार और गांव में मातम पसर गया है। ग्रामीणों ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस की जांच जारी
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



