January 16, 2026
IPL-2024 Auction Update: कमिंस के बाद स्टार्क पर लगी बोली, कोलकाता ने 24.75 करोड़ में खरीदा

IPL-2024 Auction Update: कमिंस के बाद स्टार्क पर लगी बोली, कोलकाता ने 24.75 करोड़ में खरीदा

Dec 19, 2023

दुबई (एजेंसी)। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए दुबई में खिलाडिय़ों की नीलामी जारी है। आईपीएल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल की स्पीच के साथ ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद मल्लिका सागर ने ऑक्शन की कमान संभाली। पहली बोली वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल पर लगी। उनको राजस्थान रॉयल्स ने 7 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा।

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आठ साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं और टीम उनको लेने के लिए बेताब हैं। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बिंडिग शुरू हुई। इसके बाद मुंबई ने हाथ पीछे खींच लिए और फिर कोलकाता की एंट्री हुई। कोलकाता के बाद गुजरात ने भी बोली लगाई। इसके बाद गुजरात और कोलकाता के बीच स्टार्क के लिए जमकर बोली लगाई और ये बाली पैट कमिंस (20.50 करोड़) से भी आगे निकल गई। मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा। चेन्नई सुपर किंग्स डेरिल मिचेल को 14 करोड़ में खरीदा। बीसीसीआई के प्रेस रिलीज के मुताबिक, आईपीएल मिनी ऑक्शन के लिए कुल 1166 प्लेयर्स ने अपना नाम रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 333 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। 116 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि 215 खिलाड़ी अनकैप्ड हैं। दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों के भी हैं। इस नीलामी के जरिए 10 टीमों में कुल 77 खिलाडिय़ों को लिया जाएगा।


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix