March 6, 2026
Nepal के बाद अब France में भी जनता सड़कों पर, राष्ट्रपति मैक्रों के इस्तीफे की मांग

Nepal के बाद अब France में भी जनता सड़कों पर, राष्ट्रपति मैक्रों के इस्तीफे की मांग

Sep 10, 2025

 

फ्रांस में सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज, 1 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर

फ्रांस की राजधानी पेरिस समेत कई शहरों में बुधवार को भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। रिपोर्ट्स के अनुसार, 1 लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

आगजनी और तोड़फोड़

प्रदर्शनकारियों ने कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने 80 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया।

200 उपद्रवी गिरफ्तार

फ्रांस पुलिस ने हिंसा और आगजनी में शामिल करीब 200 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के इस्तीफे को लेकर है। लोग देश बंदी (जनरल स्ट्राइक) के समर्थन में भी जुटे हुए हैं। सरकार ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix