
Durg में ‘PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का प्रचार
दुर्ग में शुरू हुआ जागरूकता अभियान सूर्य रथ से लोगों को दी जा रही जानकारी
दुर्ग जिले में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए विशेष रूप से ‘सूर्य रथ’ अभियान चलाया जा रहा है, जो 8 दिनों में 10 क्षेत्रों का भ्रमण कर आमजन को योजना के बारे में जागरूक करेगा।

3 किलोवाट तक सौर ऊर्जा प्रणालियों पर सब्सिडी
इस योजना के तहत लोगों को अपने घरों में 3 किलोवाट तक की सौर ऊर्जा प्रणाली लगाने पर सरकार की ओर से सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इससे घरों की बिजली खपत कम होगी और बिजली बिल में राहत मिलेगी।
1 करोड़ घरों तक सौर ऊर्जा पहुंचाने का लक्ष्य
योजना का मुख्य उद्देश्य देशभर में 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाना है। सरकार का दावा है कि इससे हर घर को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



