March 3, 2026
RAIPUR भाजपा जिला अध्यक्षों की मनमानी से नाराज कार्यकर्ता, संगठन तक पहुंची शिकायतें

RAIPUR भाजपा जिला अध्यक्षों की मनमानी से नाराज कार्यकर्ता, संगठन तक पहुंची शिकायतें

Sep 9, 2025

रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रदेश की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद जिलों में भी नई कार्यकारिणी का गठन चल रहा है, जहां भाजपा जिला अध्यक्षों की मनमानी से कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

 

ताजा मामला बिलासपुर जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की नई भाजपा कार्यकारिणी का है, लेकिन शिकायतें अन्य जिलों से भी भाजपा के प्रदेश कार्यालय तक पहुंच रही हैं।

 

शिकायतों के अनुसार जिला अध्यक्षों ने बड़े नेताओं और पूर्व विधायकों की अनुशंसा को दरकिनार कर अपनी पसंद के चहेतों को जगह दी है। प्रदेश भाजपा कार्यालय के नेताओं द्वारा की गई अनुशंसाएं भी उपेक्षित हुई हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी व्याप्त है।

 

मंडल स्तर पर जिन कार्यकर्ताओं के नाम आए थे, उन्हें भी नई कार्यकारिणी में जगह नहीं दी गई, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। इस कारण भविष्य में भाजपा के संगठनात्मक कार्यों पर इसका नकारात्मक असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि संगठन के लिए स्थानीय स्तर के सहयोगी बेहद जरूरी होते हैं।

 

प्रदेश संगठन कार्यकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से ले रहा है और जिला अध्यक्षों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। संगठन इस नाराजगी को जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास कर रहा है ताकि पार्टी की कार्यक्षमता प्रभावित न हो।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix