March 3, 2026
Tax सुधार से Petrol 5 रुपए तक सस्ता हो सकता है, टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को पत्र लिखकर दी सलाह

Tax सुधार से Petrol 5 रुपए तक सस्ता हो सकता है, टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को पत्र लिखकर दी सलाह

Sep 9, 2025

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी को पत्र लिखकर इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ई-20 ईंधन) पर लागू दोहरे कराधान को खत्म करने की मांग की है।

 

सिंहदेव के अनुसार इस सुधार से पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 5 रुपए तक की गिरावट संभव है, जिससे आम उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

 

पत्र में टीएस सिंहदेव ने बताया कि शुद्ध इथेनॉल पर 5 प्रतिशत जीएसटी लागू है, लेकिन जब इसे 20 प्रतिशत की दर से पेट्रोल में मिलाया जाता है, तो उस पर उत्पाद कर, सेस और राज्यों का वैट भी लगाया जाता है। यह दोहरे कराधान का कारण बनता है, जो जहां उपभोक्ताओं के लिए बोझ बढ़ाता है, वहीं ईंधन की कीमतों को अधिक बना देता है।

 

यदि इस दोहरे कराधान को समाप्त कर दिया जाए और इथेनॉल पर जीएसटी के अतिरिक्त कर हटा दिया जाए, तो ई-20 ईंधन की लागत घटकर 94.95 रुपये प्रति लीटर आएगी। फिलहाल, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमतें 99.44 से 100.55 रुपये प्रति लीटर के बीच हैं। इस सुधार से 5 रुपये प्रति लीटर तक की बचत हो सकती है।

 

सिंहदेव ने बताया कि केवल 2025 में ई-20 ईंधन उपयोग से सरकार को 43,000 करोड़ रुपये की बचत हुई है, लेकिन इसका लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच रहा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि कर संरचना में त्वरित सुधार कर उपभोक्ताओं को इसका फायदा तुरंत मिलना चाहिए।

 

उन्होंने पत्र में ईंधन के इंजन पर पड़ने वाले प्रभावों का भी उल्लेख किया है, जिसमें पुराने वाहनों के माइलेज में गिरावट और इंजन की खराबी शामिल है। सिंहदेव ने सरकार से इस बात पर गंभीरता दिखाने का अनुरोध किया है ताकि पेट्रोल की कीमतें काबू में आ सकें और आम जनता को राहत मिल सके।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix