March 3, 2026
Raipur: पायलट का तंज – “डबल इंजन सरकार उड़ा रही धुआं”

Raipur: पायलट का तंज – “डबल इंजन सरकार उड़ा रही धुआं”

Sep 9, 2025

 

भूपेश पर दिए बयान पर कहा – मिलकर लड़ेंगे चुनाव, बिलासपुर में होगी ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ रैली

रायपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने छत्तीसगढ़ में केंद्र और राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला। रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि “डबल इंजन सरकार सिर्फ धुआं उड़ा रही है, जनता को कोई ठोस सुविधा नहीं मिल रही।”

भूपेश बघेल को लेकर दिया बयान

भूपेश बघेल से जुड़े एक सवाल पर पायलट ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और आगामी चुनाव साथ मिलकर लड़ेगी। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस पर भरोसा कर रही है और संगठन मजबूत है

बिलासपुर में होगा बड़ा आंदोलन

पायलट ने ऐलान किया कि कांग्रेस आगामी दिनों में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ रैली का आयोजन बिलासपुर में करेगी। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनता शामिल होंगे। यह रैली सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ होगी।

भाजपा पर सीधा निशाना

पायलट ने भाजपा पर आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने सिर्फ वादे किए, पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा – “जनता समझ चुकी है कि यह सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करती है, धरातल पर कुछ नहीं।”

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix