March 3, 2026
SECL कुसमुंडा खदान में श्रमिकों के लिए खतरनाक बस, बड़ा हादसा घटित होने का खतरा

SECL कुसमुंडा खदान में श्रमिकों के लिए खतरनाक बस, बड़ा हादसा घटित होने का खतरा

Sep 9, 2025

कोरबा: SECL कुसमुंडा खदान में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

 

खदान क्षेत्र में पिकअप और ड्रॉप के लिए उपयोग में लाई जा रही बस 13 साल पुरानी और बेहद खराब स्थिति में है। बारिश के समय इसमें छत से पानी टपकने लगता है, जिससे श्रमिकों को गंभीर परेशानी होती है। इस बस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें इसकी जर्जर हालत साफ देखी जा सकती है।

 

जानकारी के अनुसार, SECL प्रबंधन मूल रूप से कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेहतर वाहनों की व्यवस्था करता है, लेकिन भ्रष्टाचार और ठेकेदारों पर अधिकारियों की मेहरबानी के कारण वे पुराने और खराब बसों का इस्तेमाल खदान क्षेत्र में कर रहे हैं। आरोप है कि ई एंड एम विभाग की मिलीभगत से इस पुरानी बस को लगाया गया है, जो फिटनेस मानकों पर खरी नहीं उतरती।

 

मजदूरों ने बताया कि बारिश के दिनों में छत से टपकता पानी सीधे सीटों पर गिरता है, जो खतरनाक होने के साथ-साथ असुविधाजनक भी है। बस के खराब कंडीशन और फिटनेस नियमों का उल्लंघन हो रहा है। इस मामले में ई एंड एम विभाग के अधिकारी प्रकाश नंदी का कहना है कि बस की फिटनेस जांच उनकी जिम्मेदारी नहीं है, और जब कागज उन्हें मिले तो उन्होंने बस का साइन कर दिया।

 

यह स्थिति एक बड़ी दुर्घटना के इंतजार की तरह है, जो किसी भी समय खदान श्रमिकों की जान ले सकती है। मजदूरों की सुरक्षा को लेकर यह गंभीर समस्या SECL प्रबंधन और संबंधित विभागों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix