March 2, 2026
Neuro मरीजों के लिए बड़ी राहत: DKS Super Specialist अस्पताल में 5 मंजिला नई Building बनेगी

Neuro मरीजों के लिए बड़ी राहत: DKS Super Specialist अस्पताल में 5 मंजिला नई Building बनेगी

Sep 9, 2025

रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में न्यूरो सर्जरी और न्यूरोलॉजी विभाग के लिए 5 मंजिला नई बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव शासन के पास भेजा गया है। इस नई बिल्डिंग में 300 बेड होंगे और इसका निर्माण लगभग 10 से 12 करोड़ रुपये की लागत से होगा।

 

इस विस्तार की सबसे बड़ी वजह है सड़क दुर्घटना, ब्रेन हेमरेज, ब्रेन स्ट्रोक व पैरालिसिस जैसे मामलों में मरीजों की बढ़ती संख्या, जिसके कारण वर्तमान में 190 बेड काफी कम पड़ रहे हैं। नया अस्पताल गार्डन एरिया में बनाए जाने की संभावना है, जिससे न्यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी विभाग को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा।

 

डीकेएस अस्पताल में न केवल रायपुर बल्कि पूरे प्रदेश के साथ ही पड़ोसी राज्यों से भी मरीज भर्ती होते हैं। गंभीर मरीज़ों को दूसरे निजी अस्पतालों से भी यहां शिफ्ट किया जाता है। कई बार बेड न होने की वजह से मरीजों को भर्ती करना भी संभव नहीं होता, लेकिन नई बिल्डिंग बनने से इस समस्या का समाधान होगा।

 

डीकेएस अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी और डॉक्टरों के अनुसार, सड़क दुर्घटना के चलते रोजाना सैकड़ों मरीज आते हैं, जिनमें सिर की गंभीर चोटें आम हैं। नए भवन के बनने से बेड और सुविधाओं का अभाव दूर होगा और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

इसके अलावा अब मरीजों को सीधे डीकेएस अस्पताल में भर्ती किया जा सकेगा बगैर आंबेडकर अस्पताल के ट्रामा सेंटर से भेजे। इस फैसले से इमरजेंसी में आने वाले मरीज़ों की जान बचाने में मदद मिलेगी।

 

यह कदम छत्तीसगढ़ में न्यूरो संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो प्रदेशवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix