March 2, 2026
विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में Unicef का साथ, CM विष्णुदेव साय से प्रतिनिधिमंडल की भेंट

विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में Unicef का साथ, CM विष्णुदेव साय से प्रतिनिधिमंडल की भेंट

Sep 9, 2025

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विकसित राज्य बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और यूनिसेफ की तरफ से तकनीकी सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यूनिसेफ की तकनीकी विशेषज्ञता से राज्य को बहुत लाभ मिलेगा। उन्होंने अंजोर विजन 2047 दस्तावेज़ के तहत सरकार की प्राथमिकताओं को साझा किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य के अनुरूप छत्तीसगढ़ भी विकसित राज्य बनने की दिशा में अग्रसर है।

 

यूनिसेफ इंडिया की फील्ड सर्विसेज प्रमुख सुश्री सोलेदाद हेरेरो ने महतारी वंदन योजना और हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम जैसे पोषण व स्वास्थ्य संबंधी पहलों की प्रशंसा की, जिनके सकारात्मक परिणाम अन्य राज्यों द्वारा भी अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण को महत्वपूर्ण बताया।

 

मुख्यमंत्री साय ने आदिवासी और पिछड़ी जातियों के विकास, कुपोषण एवं स्वास्थ्य स्थितियों में सुधार के लिए यूनिसेफ के सहयोग को विशेष महत्व दिया। उन्होंने किशोरियों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर भी ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के प्रमुख विलियम हैनलॉन जूनियर तथा डॉ. बाल परितोष दास भी उपस्थित थे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix