March 3, 2026
Durg:हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की Website तीसरी बार hack

Durg:हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की Website तीसरी बार hack

Sep 9, 2025

 

पाकिस्तानी हैकर्स ने पीएम पर की अभद्र टिप्पणी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एक बार फिर साइबर हमले की चपेट में आ गई। सोमवार को पाकिस्तानी हैकर्स ने वेबसाइट को हैक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां और अपशब्दों वाले पोस्टर अपलोड कर दिए। यही नहीं, वेबसाइट पर “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे भी चस्पा कर दिए गए।

इस घटना से छात्र-छात्राओं में गुस्सा भड़क उठा और सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट्स तेजी से वायरल होने लगे।

  • 3 महीने में तीसरी बार हैकिंग
  • पहली बार – 7 जुलाई 2025
  • दूसरी बार – 7 सितंबर 2025
  • तीसरी बार – 8 सितंबर 2025

लगातार तीसरी बार वेबसाइट हैक होने से छात्रों में आक्रोश फैल गया है। परीक्षाओं, प्रवेश और परिणाम से जुड़े सभी काम इसी पोर्टल पर निर्भर हैं। सोमवार शाम तक वेबसाइट हैकर्स के कब्जे में रही, जिससे कामकाज ठप हो गया। देर शाम तक इसे आंशिक रूप से दुरुस्त किया जा सका।

छात्रों का गुस्सा और सुरक्षा पर सवाल

छात्रों का कहना है कि यह सिर्फ पढ़ाई या परीक्षा से जुड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि देश की साइबर सुरक्षा से भी बड़ा सवाल है। उनका आरोप है कि हर बार विश्वविद्यालय प्रशासन और वेबसाइट प्रबंधन एजेंसी लापरवाही बरत रही है।

साइबर विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार हैकिंग यह साबित करता है कि सर्वर सिक्योरिटी और बैकअप सिस्टम बेहद कमजोर हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से बदलना जरूरी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix