
Janjgir Champa पत्नी ने की पति की हत्या, रोज शराब पीकर करता था मारपीट और शक
जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र में घरेलू कलह और रोज की प्रताड़ना से तंग आकर एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी। घटना मंझली गांव की है, जहां 37 वर्षीय दुर्गा बड़ाइक ने अपने पति सोमराज बड़ाइक (40) का गला घोंटकर जान ले ली।

जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर की शाम सोमराज शराब के नशे में घर आया और पत्नी से कहने लगा कि उसका किसी और से अफेयर है। इस दौरान उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की। परिजनों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। बाद में खाना खाने के बाद सोमराज कमरे में जाकर सो गया।

इसी बीच रात करीब 8 से 9 बजे के बीच पत्नी दुर्गा ने मौका पाकर तकिए से उसके मुंह दबाया और गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद उसने अपने भाई संजय थवाईत को फोन कर बताया कि उसने पति को मार डाला है। सूचना मिलते ही भाई मौके पर पहुंचा और जीजा को अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद दुर्गा बड़ाइक खुद थाने पहुंची और सरेंडर करते हुए पुलिस को बताया कि उसका पति रोज शराब पीकर चरित्र पर शक करता था और मारपीट करता था। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



