February 1, 2026
राजधानी Raipur में लावारिस शवों को दफनाने की जगह खत्म, अस्पतालों में फैली बदबू से स्वास्थ्यकर्मी परेशान

राजधानी Raipur में लावारिस शवों को दफनाने की जगह खत्म, अस्पतालों में फैली बदबू से स्वास्थ्यकर्मी परेशान

Sep 9, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लावारिस शवों को दफनाने की जगह खत्म होने से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। अस्पतालों की मरच्यूरी में शव लंबे समय तक पड़े रहने से सड़ने लगे हैं, जिससे तेज दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति ने न केवल स्वास्थ्यकर्मियों को परेशान किया है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

मरच्यूरी में सड़ रहे शव, फैल रही दुर्गंध
अंबेडकर अस्पताल की मरच्यूरी में इस समय तीन अज्ञात शव अंतिम क्रिया के इंतजार में पड़े हैं। इनमें एक नवजात शिशु, 95 वर्षीय वृद्धा और 65 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। शवों की पहचान न होने और दफनाने के लिए जगह न मिलने के कारण इन्हें मरच्यूरी में ही रखा गया है। अस्पताल स्टाफ के अनुसार, लंबे समय तक शव रखे रहने से दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। स्थिति को और गंभीर बनाता है मरच्यूरी के सभी 8 फ्रीजरों का खराब होना, जिसके कारण शवों को खुले में बरामदे या पोस्टमार्टम रूम में रखना पड़ रहा है।

पोस्टमार्टम में देरी, बढ़ रही परेशानी
अस्पताल में रोजाना औसतन 15 शवों का पोस्टमार्टम होता है। लेकिन फ्रीजर खराब होने और जगह की कमी के कारण समय पर पोस्टमार्टम नहीं हो पा रहा है। इससे शव जल्दी सड़ने लगते हैं और पूरे अस्पताल परिसर में बदबू फैल रही है। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि ऐसी स्थिति में काम करना बेहद मुश्किल हो गया है।

कब्रिस्तानों में भी जगह की कमी
शहर के कब्रिस्तानों में भी जगह खत्म हो चुकी है। अज्ञात शवों को दफनाने की जिम्मेदारी पुलिस और जिला प्रशासन की होती है, लेकिन नई जमीन उपलब्ध न होने से यह काम रुक गया है। शवों को दफनाने का काम करने वाले जमीर अली ने बताया कि जोरा और लाभांडी क्षेत्र में पहले जमीन दी गई थी, लेकिन अब वहां भी जगह पूरी तरह भर चुकी है।

जिम्मेदारों का जवाब
अंबेडकर अस्पताल के फॉरेंसिक विभाग की प्रमुख डॉ. स्निग्धा जैन ने बताया कि फ्रीजरों के मेंटेनेंस के लिए प्रस्ताव भेजा गया है और जल्द ही इन्हें ठीक कर लिया जाएगा। वहीं, रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने कहा कि लावारिस शवों को दफनाने के लिए तहसीलदारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जहां जमीन की कमी की समस्या है, वहां की रिपोर्ट लेकर जल्द समाधान किया जाएगा।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix